अधिवक्ता को पितृशोक, वाराणसी में हुआ  अंतिम संस्कार

अधिवक्ता को पितृशोक, वाराणसी में हुआ  अंतिम संस्कार

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के अरसिया (डिहवा) निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार पाण्डेय के पिता का मंगलवार को निधन हो गया। श्री पाण्डेय के पिता काशीप्रसाद पाण्डेय 82 वर्ष की अवस्था में गोलोक वासी हो गए। जिनका दाह संस्कार मंगलवार देर शाम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ। बड़े बेटे लक्ष्मी नारायण पाण्डेय द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ मुखाग्नि दी गई। वे काफी समय से मधुमेह और हृदय रोग से ग्रसित थे।
मंगलवार सुबह हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए शाहगंज  लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पेशे से शिक्षक रहे श्री पाण्डेय एक भद्रपुरुष थे। वे अपने पीछे तीन बेटों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ उठी। अवनीश पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय समेत अन्य लोग परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिखे।
Previous articleविद्यालय के वर्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Next articleस्वास्थ्य कर्मचारी आवास पर निकले सांप से दहशत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?