स्वास्थ्य कर्मचारी आवास पर निकले सांप से दहशत
# चार घण्टे की जद्दोजहद के बाद पकड़ा गया विचित्र सांप
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कर्मचारी आवास में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कमर्चारियों ने एक विशाल सांप देखा। सांप को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी डर गए और अफरा-तफरी मचई। कर्मी आवास छोड़कर भागने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही फार्मासिस्ट अशोक यादव सुल्तानी को होने पर तत्काल पिलकिछा ग्राम के प्रधान नरेन्द्र यादव को बुलाकर सांप को पकड़वाया गया।

करीब चार घण्टे की जद्दोजहद के बाद सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ने की कोशिश सफल रही, लेकिन वह लगातार छिपने की कोशिश करता रहा। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पकड़ा गया। सांप पकने वाले नरेन्द्र यादव ने बताया कि यह सांप यदा-कदा देखने को मिलता है। अपने भोजन के लिए चूहों की तलाश में ये घरों में आ जाता है। सांप के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन परिसर में इस तरह के जीवों के पाए जाने से सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।


















