अधिवक्ता समिति ने निलंबित वकील को किया बहाल
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
अधिवक्ता समिति द्वारा अनुशासनहीनता के आरोप में अस्थायी रुप से निलंबित किए गए अधिवक्ता पुष्पकांत यादव की सदस्यता को बहाल कर दिया।समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार 21 मई को अनुशासनहीनता के आरोप में अधिवक्ता पुष्पकांत यादव को समिति से अस्थायी रुप से निलंबित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था।

उनके द्वारा दिए गए जवाब को संतोषजनक मानते हुए समिति ने यह निर्णय लिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय अधिवक्ता के व्यवहार में सुधार तथा उनकी ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण को स्वीकार करने के आधार पर लिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसी कोई गलती न दोहराई जाए। उक्त निर्णय समिति के अध्यक्ष भोलेन्द्र यादव व महामंत्री विरेंद्र कुमार की उपस्थिति में लिया गया।

















