सोशल मीडिया में फर्जी फोटो वायरल होने पर सांसद ने साइबर क्राइम में की शिकायत

सोशल मीडिया में फर्जी फोटो वायरल होने पर सांसद ने साइबर क्राइम में की शिकायत

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सांसद प्रिया सरोज ने गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे उनकी छवि धूमिल करने की साजिश बताया।सांसद ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम इंचार्ज से फोन पर संपर्क कर दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और डिजिटल सुरक्षा का भी मामला है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी भ्रामक या बिना सत्यापन वाली जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। विदित हो कि सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फ़ोटो एआई के माध्यम से इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें उन्हें लंदन में होना बताया गया। जिसे उन्होंने फर्जी बताया है।
Previous articleअधिवक्ता समिति ने निलंबित वकील को किया बहाल
Next articleबिजली बचत के लिए एक दर्जन लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?