अधेड़ की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अधेड़ की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरे गांव निवासी उपेंद्र पाठक (50) पुत्र शिवनाथ पाठक की आजमगढ़ जनपद स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है,जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपेंद्र पाठक गुरुवार शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी सुप्रिया और छोटे बेटे के साथ बाइक से आजमगढ़ जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के सनुवाडीह गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे।देर रात करीब 10 बजे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक के परिजनों का आरोप है कि उपेंद्र पाठक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उनके शव को चादर के सहारे पंखे से लटका दिया गया,ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।वहीं,परिजनों की तहरीर के आधार पर भी आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Previous articleप्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर सह प्रशिक्षु महिला आईपीएस से उत्पीड़न का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next articleश्रावण सोमवार और शिवरात्रि पर शहर में वाहनों की एंट्री बंद, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?