श्रावण सोमवार और शिवरात्रि पर शहर में वाहनों की एंट्री बंद, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

श्रावण सोमवार और शिवरात्रि पर शहर में वाहनों की एंट्री बंद,पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन योजना लागू की है।श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के अवसर पर 3,10,11,17 और 24 अगस्त को शहर में भारी एवं अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।यह व्यवस्था प्रत्येक शनिवार रात्रि 8:00 बजे से मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
यातायात विभाग के अनुसार बक्शा,बदलापुर, सिंगरामऊ,मड़ियाहूं,रामदयालगंज,जफराबाद, मुंगराबादशाहपुर,मछलीशहर,सिकरारा,आजमगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कांवड़ियों और वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।सभी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से त्रिलोचन महादेव एवं वाराणसी की ओर भेजा जाएगा,जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यातायात पुलिस ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर,पचहटिया,वाजिदपुर,आशीर्वाद होटल औद्योगिक क्षेत्र,त्रिलोचन महादेव हाईवे तिराहा, सुजानगंज तिराहा समेत कुल 13 प्रमुख स्थानों पर विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
वहीं,बदलापुर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण सुजानगंज की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी रूट डायवर्जन का पालन करें,अनावश्यक रुप से प्रतिबंधित मार्गों पर न जाएं तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, ताकि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण,सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Previous articleअधेड़ की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?