अनियंत्रित आर्टिका कार पलटी, सवार घायल
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
रविवार मध्य रात्रि क्षेत्र के रामनगर भगासा मार्ग पर सेवईं नाले के पास एक आर्टिका कार के अनियंत्रित होकर पलटने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें सवार चार लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मौके से अन्य सवार खिसक लिए जबकि गंभीर रूप से घायल अधेड़ को कार का शीशा तोड़कर एंबुलेंस द्वारा सीएचसी सुइथाकला भिजवाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अन्यत्र चले गए।बताया जा रहा है कि बघरवारा गांव निवासी भारत बिंद की आर्टिका कार यूपी 32 एक्सएन 9979 से सवार होकर चार लोग रविवार मध्य रात्रि कहीं से वापस आ रहे थे।चर्चाओं की मानें तो वे सब रामनगर से वापसी कर रहे थे।वाहन मालिक का बेटा अरुण कार चला रहा था। रामनगर भगासा मार्ग पर सेवईं नाले के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें सवार बासूपुर गांव निवासी चौथी राम (52) पुत्र स्व. कुबेर जहां गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं शेष अन्य को मामूली चोटें आई।सूचना पर पहुंची पुलिस को देख अन्य सवार मौके से खिसक लिए। गंभीर रुप से घायल चौथी को कार का शीशा तोड़कर निकाला गया जिसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया।जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल पहुंचे परिजन उसे लेकर अन्यत्र चले गए।
















