दुकानदारों ने लगाया छिनैती और मारपीट का आरोप

दुकानदारों ने लगाया छिनैती और मारपीट का आरोप

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के बघरवारा गांव के दुकानदारों ने रविवार देर शाम अपने साथ बगल गांव के मनबढ़ किस्म के युवकों द्वारा असलहे के बल पर छिनैती और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु की।बताया जा रहा है कि बघरवारा गांव निवासी संजय पुत्र साहबदीन क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में जहां सब्जी बेचने का काम करते हैं,वहीं अंगद पुत्र राम लोचन की चप्पल और जूते की दुकान है।
रोजाना की तरह रविवार देर शाम दुकानदारी से खाली होकर दोनों दुकानदार बाइक से घर वापसी कर रहे थे, कि बूढ़ूपुर गांव निवासी लगभग आधे दर्जन मनबढ़ किस्म के युवकों द्वारा उनका पीछा कर लिया गया। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवारों द्वारा दुकानदारों को ओवरटेक करके रोक लिया गया और असलहे के बल पर सात हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया, साथ ही विरोध जताने पर वे मारपीट करने लगे।इस बीच शोर-शराबा सुनकर गांव वालों के इकट्ठा होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर मौके से भाग निकले।
गौरतलब हो कि होली के अवसर पर भी दोनों गांवों के युवकों के बीच हुई रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी थी। आरोप है कि उसी समय से चली आ रही रंजिश को लेकर गांव के ही दो लोगों के उकसावे पर रविवार को देर शाम उक्त घटना को अंजाम दिया गया। बहरहाल मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस में दो नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
उधर पुलिस मामले में दूसरे पक्ष से दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने छिनैती की घटना को इनकार करते हुए मारपीट होना बताया,कहा कि इस बाबत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Previous articleपार्टी को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका: डॉ. वीरेंद्र यादव 
Next articleअनियंत्रित आर्टिका कार पलटी, सवार घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?