अनीतिपूर्वक हुए स्थानान्तरण के विरोध हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने दिया धरना
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जनपद जौनपुर की शाखा में स्वाथ्य विभाग ने अनीतिपूर्व हुए स्थानान्तरण के विरोध के तृतीय चरण में कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन स्वाथ्य विभाग से जुड़े तमाम संगठनों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया।इस अवसर पर राज्य कर्मचारी के जिलाध्यक्ष व डिप्लोमा फार्मासिस्ट के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो 30 जुलाई तक 2 घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।


















