जौनपुर : कैंप लगाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दी गई जानकारी
# कैंप में 31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराने की किसानों से की अपील
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विकास खंड क्षेत्र के देवरिया गांव में कृषि विभाग द्वारा कैंप लगाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की केवाईसी कराने की जानकारी दी गई।

बुधवार को कृषि विभाग द्वारा उक्त गांव निवासी किसान रामविलास सिंह के आवास पर आयोजित कैंप में तहसील कोआर्डिनेटर स्नेह चन्द्र शुक्ला ने लोगो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ के विषय में जानकारी दी। उन्होंने लोगो को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अब तक इस स्कीम का फायदा नहीं ले रहे हैं तो गलती कर रहे हैं। फसलों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचने के लिए इसमें शामिल हो जाईए। आपको नाम मात्र का प्रीमियम देना पड़ेगा बाकी पैसा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भरते है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।


















