अपना दल यस ने अर्पित किया मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा-सुमन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपना दल यस पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पप्पू माली ने कहा कि देश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया। मुलायम सिंह यादव एक ऐसे कुशल राजनीतिक व्यक्ति थे जिनको आज राजनीतिक का पुरोधा कहा जा सकता है वे सदैव राजनीति से हटके व्यक्तिगत संबंधों को तवज्जो देते थे और विकट परिस्थितियों में भी अपने संबंधों का निर्वहन करने का प्रयास करते थे। आज जिस प्रकार से नेताजी के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है चाहे जिस दल का नेता हो चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो सभी लोग नेताजी को दुखी मन से श्रद्धा का सुमन अर्पित कर रहे हैं। ऐसे महान नेता का इस दुनिया से जाना समाज के लिए और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम अपने पार्टी की तरफ से नेताजी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ मनीष यादव, अनिल जायसवाल, संजय गौतम, राजेश पटेल, संतोष पटेल, मान सिंह पटेल, कमलेश प्रजापति, सिंटू गुप्ता, सुनील निषाद, प्रमोद माली, मास्टर राम कुमार माली, अजय विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अमित मौर्य, राकेश प्रजापति, रामदुलार चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

















