SSC-CGL परीक्षा में रोहित कुमार ने हासिल की 239वीं रैंक, सांख्यिकी अधिकारी बने
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र रोहित कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC-CGL) उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 239वीं रैंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन के बाद उन्हें सांख्यिकी अधिकारी पद मिला है।रोहित कुमार इससे पूर्व कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से चेन्नई स्थित आयकर विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने वर्ष 2022 में फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।इसके बाद लगातार मेहनत और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहे और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता हासिल की।छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित कर प्राचार्य डॉ.तबरेज आलम ने रोहित कुमार को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।वहीं प्राध्यापकों ने भी मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर रोहित कुमार ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को उन्नति की ओर ले जा सकती है। छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि निरंतर मेहनत और लगन के साथ तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।उन्होंने बताया कि उन्होंने भी घर पर रहकर इसी कॉलेज से पढ़ाई करते हुए तैयारी की और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे,जिसका परिणाम आज सफलता के रुप में सामने आया।

कार्यक्रम में डॉ.अनामिका पांडेय,डॉ. पूजा रानी,ओम प्रकाश चौरसिया,डॉ. पीयूष श्रीवास्तव,सूर्य प्रकाश यादव,गीता देवी,रविंद्र कुमार वर्मा,अखिलेश कुमार, मुजहीदुद्दीन,उस्मान अहमद,कहकशा खान,खुर्शीद हसन,डॉ. राकेश सिंह,डॉ. भास्कर तिवारी,डॉ. रामचंद्र मौर्य,वैष्णवी गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


















