अमेठी : आशा बहुओं ने अधीक्षक को बनाया बंधक, काटा बवाल

अमेठी : आशा बहुओं ने अधीक्षक को बनाया बंधक, काटा बवाल

अमेठी/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                जामो सीएचसी पर कार्यरत आशा बहू चार माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान हैं। शनिवार को आशा बहुओं ने सीएचसी परिसर में प्रदर्शन करते हुए अस्पताल अधीक्षक को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधीक्षक को मुक्त कराते हुए मामले की सूचना सीएमओ को दी।

सूचना पर पहुंचे सीएमओ ने दो दिन में मानदेय भुगतान करने का भरोसा दिलाते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया।
चार माह से मानदेय का इंतजार कर रहीं जामो सीएचसी में कार्यरत आशा बहू नवरात्र, दशहरा बीत जाने के बावजूद मानदेय न मिलने से आर्थिक रूप से परेशान हैं। करवा चौथ, धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए शनिवार को आशा बहुओं का सब्र जवाब दे गया। शनिवार को आशा बहू व संगिनी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सरिता सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन पर उतर आईं। आशा बहुओं ने पहले अधीक्षक को उनके कक्ष में बंधक बनाते हुए गंभीर आरोप लगाए।

अधीक्षक के बंधक होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन आशा नहीं मानीं। आशा बहुओं के प्रदर्शन से मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की सूचना सीएमओ को दी। सूचना पर पहुंचे सीएमओ विमलेंदु शेखर से आशा बहुओं ने चार माह से मानदेय का भुगतान न होने की शिकायत की और अपनी आर्थिक समस्याओं से अवगत कराया। आशा बहू की पीड़ा सुनने के बाद मंगलवार को बैंक खुलने के बाद खाते में मानदेय राशि भेजने का भरोसा दिलाते हुए धरना-प्रदर्शन समाप्त करवाया। प्रदर्शन में सुषमा, रामेश्वरी मिश्रा, गीता देवी, अनीता सिंह व प्रीती समेत बड़ी संख्या में आशा बहू मौजूद रहीं।
Previous articleजौनपुर : संगठन की मजबूती के लिए प्रेस क्लब की बैठक आयोजित
Next articleकंचे खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरा जर्जन मकान, चार जख्मी, ट्रामा सेन्टर रेफर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?