मुख्यमंत्री ने विधायक को फोन कर जतायी संवेदना
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक शाहगंज रमेश सिंह को फोन कर दिवंगत हुए उनके छोटे भाई मुंबई के उद्योगपति दुर्गेश सिंह के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हिम्मत बनाए रखो ईश्वर की गति के आगे कोई कुछ नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दिवंगत दुर्गेश के पिता पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह से बात किया। उनसे पूरे परिवार का कुशल क्षेम जाना। उन्होंने विधायक से कहा कि अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी तुम्हारे कंधे पर है। हौसला रख आगे बढ़ते रहो। राजनीति, व्यवसाय और परिवार, तीनों जिम्मेदारियों के साथ कर्तव्यनिष्ठ होकर निभाओ। मुख्यमंत्री ने साढ़े नौ मिनट तक पूर्व सांसद व विधायक से बात कर उन्हें संबल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री के अलावा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जेपी सिंह, विधायक आरके पटेल, सीएमओ लक्ष्मी सिंह आदि ने उनके पैतृक गांव बस्ती बंदगान पहुंच शोक संवेदना प्रकट की।


















