अवैध सम्बन्ध का वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जफराबाद क्षेत्र की एक महिला ने अपने खिलाफ किये गये अनैतिक शोषण का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता है। महिला को बगल के एक गांव के युवक ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया और दोनों ने आपस में सम्बन्ध भी बनाये।

युवक ने महिला का अशलील विडीयो बना लिया। उसे वायरल की धमकी देकर सात साल तक अवैध संबन्ध बनाता रहा। महिला का पति मुम्बई से लौटा तो महिला ने पति को मामले से अवगत कराया। दम्पति मामले को लेकर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

















