आंधी में गिरे पेड़ से दबकर बाइक सवार की मौत, बेटी, भतीजी घायल

आंधी में गिरे पेड़ से दबकर बाइक सवार की मौत, बेटी, भतीजी घायल

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              पिलकिछा खोभरियां गांव के सेंवई नाला पुल के पास शुक्रवार की रात आयी तेज आंधी में बाइक से अपनी बेटी और भतीजी को बैठाकर जा रहे युवक पर एक पेड़ गिर गया। जिसमें दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुत्री और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका उपचार बीएचयू के ट्रामा सेन्टर में चल रहा है।
ओइना गांव निवासी हीरालाल गौतम अपनी पुत्री नेहा (14), भतीजी काजल (19) के साथ किसी काम से खुटहन बाजार गए थे।जहां से रात में घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज आंधी आ गई। वह घर से अभी लगभग एक किमी दूरी पर थे कि तेज हवा के झोंको से सड़क किनारे पर आम का पेड़ बाइक के ऊपर गिर गया।
जिसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख उन्हे जिला चिकित्सालय और वहां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने हीरा गौतम (45) को मृत घोषित कर दिया। पुत्री और भतीजी का उपचार चल रहा है।
Previous articleशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Next articleजिला अस्पताल में किन्नरों का नग्न तांडव, डाक्टर और कर्मियों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?