शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फांसकर यौन शोषण करने व गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आंबेडकरनगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के बिरहर खास रामनगर निवासी हरेकृष्ण सोनी ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात की दवा खिलाकर पेट में पल रहे भ्रूण को नष्ट करा दिया। यह पता चलने पर कि हरेकृष्ण सोनी शादीशुदा है तो विरोध करने उसके घर पहुंच गई। आरोपित के परिवार की बिन्नू सोनी, सुशीला सोनी, राज कुमार सोनी व शालू ने कई दिनों तक मुझे घर में बंद कर मारा-पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपित हरेकृष्ण सोनी को क्षेत्र के इमामपुर चौराहा से धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया।

















