आग से पशु पालक समेत तीन मवेशी झुलसे
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर के डोभी मोहल्ला में मंगलवार की रात पशुशाला में आग लगने से पशु पालक समेत तीन मवेशी झुलस गए। जब तक ग्रामीण आग बुझाते पशुशाला पर रखा मड़हा जलकर राख हो चुका था। धुंआस से निकली चिंगारी से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार पशुओं को मच्छरों से बचाव के लिए जितेंद्र कुमार ने पशुशाला में धुंआस जला रखा था। सोने से पहले उन्होंने धुंआस की आग बुझा दी थी। देर रात अचानक पशुशाला से आग की लपटें निकलती देख वह शोर मचाते पशुओं को बचाने के लिए दौड़ पड़े। तब तक दो भैंस और एक पड़वा झुलस चुके थे। पशुओं को बचाने में जितेंद्र भी झुलस गए। सभी का चिकित्सकों से उपचार कराया गया।

















