आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल ऐप पर करे- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
# केवाईसी से जनता जानेगी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपर जिलाधिकारी कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत सी विजिल व केवाईसी ऐप के बारे में जनता को जागरूक करने हेतु बताया गया।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने कहा कि जनता दोनों ऐप डाउनलोड कर जागरूक नागरिक बनें। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खड़े उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिए केवाईसी एप लॉन्च किया है।




















