आजमगढ़ : अभद्रता के आरोप में दो शिक्षकों को बीएसए ने किया निलंबित 

आजमगढ़ : अभद्रता के आरोप में दो शिक्षकों को बीएसए ने किया निलंबित 

अतरौलिया। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
                    खंड शिक्षा अधिकारी अतरौलिया के साथ अभद्रता व शिक्षक के दायित्वों को निर्वहन न करने के आरोप में कंपोजिट विद्यालय वासेपुर डढ़वा के दो शिक्षकों को बृहस्पतिवार को बीएएस ने निलंबित कर दिया। उधर, निलंबन कार्रवाई के विरोध में प्राथमिक श्र्क्षक संघ ने शुक्रवार को धरना देने की चेतावनी दी है।
जानकारी मुताबिक गत 21 अक्तूबर को खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव ने कंपोजिट विद्यालय वासेपुर डडवा का निरीक्षण किया था। उनका आरोप था कि निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक बृजेश त्रिपाठी व शैलेश कुमार सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसे लेकर उन्होंने विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा था। वहीं प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
तहरीर में आरोप लगाया कि बीईओ रविशंकर यादव विद्यालय का निरीक्षण करने सुबह 8.55 पर विद्यालय आए। इस दौरान स्कूल पर प्रार्थना कराई जा रही थी। प्रार्थना समाप्त हुई तो उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ अध्यापकों को बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यालय में रखी उपस्थिति पंजिका पर सभी अध्यापकों को अनुपस्थित कर दिया एवं अध्यापकों को निलंबित करने की चेतावनी देने लगे और बदसलूकी भी की।
जबकि रवि शंकर यादव ने बताया कि वह 9.15 बजे निरीक्षण करने अपर निदेशक के आदेश पर पहुंचे तो वहां पर पांच अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे। इस बारे में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक एवं बाद में पहुंचे कुछ अध्यापक उग्र हो गए और उनके मारपीट पर आमादा हो गए। जिसकी सूचना उन्होंने बीएसए को दी है। इस संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
Previous articleजौनपुर : मनरेगा कार्यों के घोटाले की जांच के लिए पहुंचे डीडीओ
Next articleसुल्तानपुर : नगर पालिका के मतदाताओं के बदल गए वार्ड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?