सुल्तानपुर : नगर पालिका के मतदाताओं के बदल गए वार्ड
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
नगर निकाय की 31 अक्तूबर को प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में नगर पालिका, नगर पंचायत लंभुआ, कोइरीपुर व दोस्तपुर के दावेदारों ने आपत्तियां जताई हैं।

नगर पालिका की मतदाता सूची पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने डीएम से मुलाकात कर बड़ी खामियां गिनाई हैं। आरोप लगाया कि शहर के कई वार्ड के मतदाताओं का नाम दूसरे वार्डों में शामिल कर दिया गया है। सपा के सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी समेत कई लोगों ने भी डीएम को पत्र देकर नगर पालिका की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने सूची को दुरुस्त कराने की मांग की है।
















