आजमगढ़ : कार्मिकों के डाटा फीडिंग में लापरवाही पर 14 विभाग को चेतावनी
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
लोकसभा उप चुनाव 23 जून को होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सरकारी कार्यालय में नियुक्ति कार्मिकों का डाटा निर्वाचन वेबसाइट पर फीड कराते हुए फ्रीज कर लेने के लिए निर्देश दिया गया था लेकिन 14 विभागों ने इस पर कोई कार्य नहीं किया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि उक्त विभाग डाटा फीड कर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


















