आजमगढ़ : लोकसभा उप चुनाव ! तीसरे दिन हुआ एक नामांकन, नौ ने खरीदा पर्चा
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। नामांकन के तीसरे दिन एक नामांकन दाखिल हुआ जबकि नौ सेट नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि तीन दिनों में कुल 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस पार्टी से एक ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया वहीं दो व्यक्तियों ने उसी पार्टी से नामांकन पत्र खरीदा।



















