आजमगढ़ : जुलूस में लगे पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ : जुलूस में लगे पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                    नवसृजित नगर पंचायत जहानागंज में बृहस्पतिवार को एक सियासी जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता की तहरीर पर संभावित प्रत्याशी मोफीद आलम उर्फ पप्पू और अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पप्पू समेत छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पप्पू खुद को बसपा का संभावित प्रत्याशी बताता है।
बृहस्पतिवार को जहानागंज क्षेत्र में बसपा की बैठक थी। इसमें चेयरमैन पद का संभावित प्रत्याशी पप्पू भी समर्थकों के साथ शामिल था। बैठक खत्म हुई तो पप्पू समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में निकला। आरोप है कि इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा नेता आनंद गुप्ता जहानागंज थाने पर पहुंचे और मोफीद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी अनुराग आर्य ने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मोफीद उर्फ पप्पू के अलावा मो. अफजल, खुर्शीद अहमद, मकसूद आलम, अब्दुल वासिद और जुबेर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष बसपा अरविंद कुमार ने कहा कि जुलूस में देश विरोधी नारे नहीं लगाए गए हैं। अराजक तत्वों व विरोधियों ने जुलूस के वीडियो में अलग से ऑडियो डाला है।
Previous articleअंबेडकरनगर : फर्जी बैनामा कराने के मामले में सब रजिस्ट्रार समेत चार पर मुकदमा दर्ज 
Next articleआजमगढ़ : पूरे नगर की सड़कें हुई बदहाल, राहगीरों का पैदल चलना भी हुआ दुरूह 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?