28.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

आजमगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा घायल

आजमगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा घायल

आजमगढ़। 
तहलका 24×7 
           मेंहनाजपुर कस्बे में शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उसका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना के समय मृतका अपने भतीजे के साथ बहन के घर जा रही थी।
गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना अंतर्गत धरंबरपुर गांव निवासिनी ममता देवी 33 शुक्रवार की शाम अपने भतीजे राहुल 26 के साथ बाइक से मेंहनाजपुर कस्बा निवासी अपनी बहन के घर जा रही थी। अभी बाइक सवार चाची-भतीजा मेहनाजपुर बाजार में पहुंचे थे कि ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इस हादसे में चाची ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा राहुल घायल हो गया। बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं घायल भतीजा राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37141390
Total Visitors
367
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This