आजमगढ़ : नेताजी को सपाईयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

आजमगढ़ : नेताजी को सपाईयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

फूलपुर।
अकलैन खान 
तहलका 24×7
         प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर फूलपुर में सपाई शोक में डूब गए। सपाईयों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव उनके निधन की खबर सुनकर सैफई पहुंच गए है।
मंगलवार को फूलपुर स्थित रणबहादुर यादव महाविद्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान गहरा दुःख व्यक्त करते हुए नेताजी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया‌। नेताजी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासिमुद्दीन शेख़ ने कहा कि डॉ लोहिया के अनुयाई समाजवादी विचारों को मूर्त रूप देने वाले मुलायम सिंह यादव का निधन सामाजिक न्याय,सद्भभाव,शांति और भाई-चारे की स्थापना के लिए संघर्षरत समूहों के लिए अपूरणीय क्षति है।
अध्यापक शेर बहादुर यादव ने कहा कि नेता जी के निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्हें कभी भी भुलाया नही जा सकता है। इस अवसर पर शेर बहादुर सिंह यादव, रविन्द्र यादव, रणधीर यादव, नंदलाल प्रजापति, प्रकाश यादव, राजेश यादव, कैलाश यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
Previous articleजौनपुर : आदर्श विवाह का करें प्रोत्साहन, सामूहिक विवाह है दहेज का समाधान 
Next articleजौनपुर : वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर निशुल्क ओपीडी कल… 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?