आजमगढ़ : पति-पत्नी का शव मिलने से फैली सनसनी, अपहरण कर हत्या का आरोप
अम्बारी।
अकलैन खान
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत जनता इंटर कालेज हाजीपुर के समीप पति-पत्नी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई।मृतक पति-पत्नी की पहचान अहरौला थाना के पारा गांव निवासी इन्द्रपाल 45 वर्ष पुत्र राम लगन मौर्य एवं शकुंतला मौर्य 42 पत्नी इंद्रपाल के रूप में हुई। मृतक पारा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान भी रह चुके है। इनकी फुलवरिया बाजार में कास्टमेटिक की दुकान है। फॉरेन्सिक टीम द्वारा जांच पड़ताल किया गया। पुलिस पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।



















