आजमगढ़ : पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
महराजगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी स्वामीनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी स्वामीनाथ को भैरोबाबा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
















