आजमगढ़ : पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ : पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
            रौनापार थाना अंतर्गत एक गांव में 5 साल की बच्ची को 5 रुपये का लालच देकर एक दरिंदा उसे घर से 300 मीटर दूर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह रोते-बिलखते मासूम अपने घर पहुंची। जिसकी हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजनों ने बच्ची से वारदात की जानकारी ली और आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस पूरे प्रकरण पर महाराजगंज के थानाध्यक्ष कमलाकांत वर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया गया है।
Previous articleकानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति एंव उनके सहयोगी पर भ्रष्टाचार व धमकी देने का मुकदमा दर्ज 
Next articleजौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, दो दुकानों का सात लाख का सामान जलकर खाक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?