जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, दो दुकानों का सात लाख का सामान जलकर खाक 

जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, दो दुकानों का सात लाख का सामान जलकर खाक 

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के गढ़ाबाघराय बाजार में शनिवार की रात दो दुकानों में आग लगने से करीब लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अलहदिया गांव निवासी संतोष मौर्या की गढ़ाबाघराय बाजार में मोबाइल की दुकान व पत्नी खुशबू का ब्यूटी पार्लर एवं जनरल स्टोर है।
रोजाना की तरह संतोष व उनकी पत्नी शनिवार की रात में दुकान बंद करके घर चले गए। रात में शार्ट सर्किट से दोनों दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे संतोष ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब-कुछ जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित संतोष के अनुसार उसकी पत्नी के ब्यूटी पार्लर शाप में लहंगा, ज्वेलरी, कास्मेटिक के सामान, इनवर्टर-बैटरी, पांच सिलाई मशीन व जनरल स्टोर का सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही मोबाइल की दुकान से चार लैपटाप, सैमसंग व नोकिया की आठ मोबाइल, चार्जर व बैट्री, लेमिनेशन मशीन भी जलकर नष्ट हो गया। उनका कहना है करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है।
Previous articleआजमगढ़ : पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 
Next articleजौनपुर : मछलीशहर थाने से काटकर 21 गांवों को नव सृजित थाने तेजीबाज़ार में किया गया शामिल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?