आजमगढ़ : पानी में बहकर आया पशुओं का झुंड पुल में फंसा
# ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से एक को बचाया, आठ की मौत
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 घाघरा नदी की बाढ़ में हाजीपुर के रपटा पुल में बुधवार को बह कर आए आठ पशु मर गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से एक को बचा लिया। लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे नदी के तेज बहाव में पशुओं का झुंड बहते हुए आया और पुल के नीचे फंस गया। पशुओं को देख ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से एक पशु को बचा पाए। लेकिन आठ मर गए।
गांव के जय हिंद यादव, दिनेश यादव, सुभाष जायसवाल, गौतम जायसवाल का कहना है कि अभी भी आठ से दस पशु दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह मौके पर पहुंचे। पुल के नीचे फंसे पशुओं केे निकालने का प्रयास शुरू किया। एसडीएम ने बताया कि पशु किसी तरह से नदी की धारा में बहकर आ गए और यहां आकर फंस गए।