जौनपुर : शादी अनुदान के आवेदक हो रहे हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार
# तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने में जिला प्रशासन नाकाम
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के दर्जनों शादी अनुदान व प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है और जिले की आईटी विभाग की साइबर सेल चिर निंद्रा में है। इस तरह के साइबर क्राइम को रोक पाने में असफल साबित हो रही है।

जानकारी के अनुसार विकास खण्ड सोंधी शाहगंज के मुहम्मदाबाद गांव निवासी गीता पत्नी दिलीप की बच्ची की शादी कुछ दिन पहले हुई है। उन्होंने ने शादी अनुदान के लिए आवेदन किया हुआ है तो एक अजनबी नम्बर से गीता को फोन काल आई और कहा गया कि हम लखनऊ से बोल रहे है आप के आवेदन की फाइल अधूरी है कम्प्लीट नहीं है। उसको सही करने व योजना का लाभ दिलाने के लिए छब्बीस सौ रुपया पहले फोन पे करने के लिए कहा गया। गीता के पास धनराशि न होने की स्थिति में पैसा जमा नहीं हो पाया। इसी तरह शादी अनुदान के आवेदक मनिया गांव निवासी कुसुम को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। दीदखोरा गांव निवासी दीपनरायन को भी ठगों ने योजना का लाभ दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क के रूप में पहले खाते में पैसा भेजने को कहा गया तथा झांसा देकर ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया गया।

पोरईकलां गांव में नाम न बताने की शर्त पर एक महिला ने बताया कि शादी अनुदान का लाभ दिलाने के नाम पर महिला से छब्बीस सौ की उसी गांव निवासी एक महिला से पीएम आवास योजना के नाम पर एक हज़ार ऑनलाइन ठगी की गई। इस तरह से नित्य किसी न किसी आवेदक के साथ साइबर क्राइम हो रहा है एक पीड़ित आवेदक ने बताया कि 9205242368 नम्बर के फोन से कॉल आयी थी कहा गया कि आपका आवेदन पूर्ण नही है कम्प्लीट करने के लिए शीघ्र ही सुविधा शुल्क के रूप में इस खाते में 060710071317 में पैसा डिपाजिट करें तो ही आपको योजना का लाभ मिलेगा अन्यथा आपको अपात्र कर दिया जाएगा।


















