37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

आजमगढ़ : फर्जी आईडी बना हजम किया था 410 बोरी चावल

आजमगढ़ : फर्जी आईडी बना हजम किया था 410 बोरी चावल

# पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   पवई थाना क्षेत्र के एक गल्ला व्यवसायी का 410 बोरी चावल ट्रक चालक ने फर्जी आईडी बना कर गबन कर लिया गया था। गल्ला व्यवसायी ने फूलपुर कोतवाली में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक ट्रक भी बरामद किया गया है।
पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा गांव निवासी रामलगन मौर्या पुत्र स्व. देवी मौर्या ने अपनी तहरीर में बताया कि मेरी कंपनी के 410 बोरी चावल को फर्जी आईडी बना कर निश्चित स्थान पर न पहुंचा कर ट्रक चालक व सहयोगियों ने रास्ते में ही गबन कर लिया। उसने अजय पुत्र रामनाथ निवासी गंगापुर पेड़रा थाना सरायमीर, चंचल पांडेय निवासी खरिहानी थाना तरवां व धर्मराज पाल पुत्र स्व. रामलाल पाल निवासी भनेऊरा थाना बहरिया जनपद प्रयागराज व एक अज्ञात को नामजद किया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया। शुक्रवार को पुलिस एक नामजद अभियुक्त अजय कुमार पुत्र रामनाथ को बिलारमऊ बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। शेष अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37110656
Total Visitors
640
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This