आजमगढ़ : फर्जी तरीके से कोटे की दुकान के आवंटन पर समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन 

आजमगढ़ : फर्जी तरीके से कोटे की दुकान के आवंटन पर समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन 

# खुली वोटिंग के जरिए कोटे की दुकान के आवंटन की मांग

आजमगढ़। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                   सगड़ी तहसील के विकासखंड हरैया की ग्राम पंचायत आराजी द्वारा नैनिजोर में फर्जी तरीके से कोटे की दुकान के चयन को लेकर 16 समूह की महिलाएं बुधवार को डीएम व मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम व मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर आराजी देवारा नैनिजोर में खुली वोटिंग के जरिए कोटे की दुकान के आवंटन की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत आराजी देवारा नैनिजोर में पूर्व में अनुसूचित जाति के विकलांग व्यक्ति दीपचंद के नाम से कोटे की दुकान आवंटित थी। जिसे साजिश के तहत निरस्त करा कर फर्जी तरीके से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत रूबी सिंह का चयन किया गया है। 15 नवंबर को विकासखंड हरैया के कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत आराजी देवारा नैनिजोर में बिना वोटिंग कराए तथा शासनादेश के नियमों की अवहेलना करते हुए गलत तरीके से रूबी सिंह को कोटा आवंटित कर दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत में पांच हजार की आबादी है। जिसमें से तीन हजार से ज्यादा आबादी अनुसूचित जाति की हैं।
शासनादेश के अनुसार यह निश्चित किया गया था कि आरक्षण की प्रक्रिया जिस ग्राम में प्रधान को आरक्षण प्राप्त होगा उसी के तहत कोटेदार की भी नियुक्ति होगी। लेकिन विकासखंड हरैया के कर्मचारियों ने शासनादेश के नियमों की अनदेखी करते हुए रूबी सिंह को गलत तरीके से कोटे की दुकान आवंटित कर दी गई।
पूर्व कोटेदार दीपचंद के साथ 16 से अधिक समूह की महिलाओं ने इस पर विरोध जताते हुए डीएम और कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और नियमानुसार कोटे की दुकान के आवंटन की मांग की। इस मौके पर रामचंद्र, रामप्रसाद, किरण, पुष्पा, रिंकू, गीता, सीमा, रीता, कोमल, गुलाब, रविदास, दुर्गा, मुस्कान, सरस्वती, जागृति, लल्लन, हरेंद्र कुमार, अवधेश, शिवा आदि उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत 
Next articleसुल्तानपुर : पत्नी की हत्या के मामले में पति समेत दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?