जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत 

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत 

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                    थाना क्षेत्र के गोंदालपुर में मंगलवार की रात करेंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा घर के बगल स्थित पशुशाला में जानवरों को देखने के दौरान लाइट जलाते समय हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गोंदालपुर गांव निवासी हीरालाल यादव (60) घर के बगल स्थित पशुशाला में जानवरों को देखने गए थे। इसी दौरान उन्होंने चारा मशीन के बगल में लगे स्विच बोर्ड से लाइट जलाने के लिए बटन चालू किया। जिससे करेंट की चपेट में आने से मौके पर दम तोड़ दिए। घटना के कुछ देर बाद जब उनका पौत्र आनंद देखने गया तो दादा हीरालाल यादव को झुलसकर गिरा पड़ा देखा। परिजनों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एबीएस चौकी इंचार्ज हरीश चंद्र सिंह ने जांच पड़ताल करते हुए पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत हीरालाल के एक पुत्र कृष्णकांत है, जो मुंबई में रहते हैं। घर में बहू सविता देवी व पौत्र आनंद, अमन, शुभम है। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
Previous articleआजमगढ़ : रजाई-गद्दे के गोदाम में लगी आग, 20 से 25 लाख का सामान जलकर खाक
Next articleआजमगढ़ : फर्जी तरीके से कोटे की दुकान के आवंटन पर समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?