आजमगढ़ : फैलते डेंगू संक्रमण के बाबत विधायक ने सीएमओ से की मुलाकात 

आजमगढ़ : फैलते डेंगू संक्रमण के बाबत विधायक ने सीएमओ से की मुलाकात 

मुबारकपुर। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
              नगर क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीणांचलों में एक माह से फैले डेंगू तथा मलेरिया के प्रकोप से अधिकतर लोग इसकी चपेट मे आ चुके हैं। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए इस महामारी की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय सपा विधायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सीएमओ से मिला।
उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के ठोस क़दम उठाने की मांग किया था। क्षेत्रीय विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सीएमओ डा. आईएन तिवारी, डिप्टी सीएमओ डा. संजय गुप्ता, सीएचसी परिसर में बन रहे डेंगू वार्ड में पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव्र, नपा कर्मचारियों व स्थानीय चिकित्सक डा. शमीम अहमद तथा कस्बे के पैथालाजी संचालकों संग बैठक की। जिसमें डेंगू व मलेरिया जैसे संक्रमण की रोकथाम लिए विचार विमर्श किया गया और इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर जुटने का संकल्प लिया गया। सीएमओ ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सक मरीजों का कम से कम में इलाज करें। मानवता ही धर्म है हम सभी को इसका ध्यान रखना जरूरी है।
पैथालाजी संचालकों से कहा कि जांच के नाम पर लूट खसोट बंद कर मानवता का परिचय दें। सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज कुमार मौर्या को भी निर्देशित करते हुए कहा कि लगातार वार्डों पर नजर रखें तथा वार्डों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर दवाएं वितरित करने के साथ ही अधिक से अधिक मरीज देखे जाएं। उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएं। नपा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार फागिंग कराएं और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव लगातार कराएं।
Previous articleजौनपुर : बिजली के खंभे से टकराने से बाइक सवार की मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल 
Next articleआजमगढ़ : पैथालॉजी की आड़ में चल रहा अल्ट्रासाउंड सीज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?