आजमगढ़ : पैथालॉजी की आड़ में चल रहा अल्ट्रासाउंड सीज

आजमगढ़ : पैथालॉजी की आड़ में चल रहा अल्ट्रासाउंड सीज

# शिकायत पर एसडीएम एंव डिप्टी सीएमओ ने की संयुक्त कार्रवाई 

मेंहनगर। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
               पैथोलॉजी सेंटर की आड़ में जवाहर नगर वार्ड में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड के इस खेल का भंड़ाफोड़ किया। साथ ही मशीन को सीज कर दिया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित पैथोलॉजी सेंटर संचालकों में हलचल मची हुई है।मेंहनगर नगर पंचायत के जवाहर नगर वार्ड में आदर्श पैथोलॉजी की आड़ में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत मिली थी।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एसडीएम मेंहनगर संत रंजन, डिप्टी सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद उक्त पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंचे। प्रशासनिकै अधिकारियों के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी। स्थलीय जांच में पैथोलॉजी सेंटर के अंदर चोरी-छिपे अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित होते पाई गई। प्रशासनिक टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित रजिस्ट्रेशन पत्र मांगा लेकिन संचालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसे लेकर डिप्टी सीएमओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया। वहां से पुष्टि हुई कि वह सेंटर पंजीकृत नहीं है। पैथोलॉजी सेंटर संचालक ने अन्य सवालों का भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। एसडीएम ने इसे मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ मानते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया।
Previous articleआजमगढ़ : फैलते डेंगू संक्रमण के बाबत विधायक ने सीएमओ से की मुलाकात 
Next articleहाई-वे पर लापरवाही के चलते बस और डंपर की भीषण टक्कर, चार घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?