आजमगढ़ : बधाई गाने पहुंचे किन्नरों से परिजनों की हुई मारपीट
लाटघाट। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बृहस्पतिवार को किन्नरों की टीम बधाईयां गाने पहुंची थी। इसी दौरान नेग को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ला कर पूछताछ में जुटी है।
बरडीहा गांव निवासी अनिल के घर पर दिन में दो बजे के करीब किन्नर पहुंचे थे। उस समय घर पर सिर्फ महिलाएं थी। महिलाओं ने किन्नरों से कहा कि मालिक नहीं है, मालिक के आने पर नेग मिलेगी। इसके बाद भी किन्नरों ने नाच गाना शुरू कर दिया और एक महिला के गले में मौजूद मंगलसूत्र को मांगने लगी। जिसे लेकर कहा-सुनी हो गई और दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आयी। जहां पूछताछ की जा रही है। किन्नरों की तरफ से चंपा देवी ने अनिल व महेंद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। वहीं एसओ रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।