जौनपुर : राशन लदा ट्रक नहर में पलटने से 11 मजदूर घायल

जौनपुर : राशन लदा ट्रक नहर में पलटने से 11 मजदूर घायल

पवांरा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के पवरडीह गांव में बृहस्पतिवार की सुबह राशन लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 11 मजदूर घायल हो गए। सभी को सीएचसी सतहरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सात की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुबह करीब 11 बजे जौनपुर से खाद्यान्न लेकर एक ट्रक हिम्मतपुर पवांरा गांव के कोटेदार अनीता पटेल के यहां जा रहा था। पवरडीह (पवांरा) गांव के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और नहर में पलट गया। ट्रक में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी 11 मजदूरों को सीएचसी सतहरिया ले जाया गया, जहां श्यामलाल (46), कन्हैया लाल (50), लालबहादुर (45) तीनों निवासी पकड़ी गोदाम मुंगरा बादशाहपुर, संजीव (34), प्रेमचंद्र (35) निवासी गुड़हाई मुंगरा बादशाहपुर, भरत लाल (36) निवासी भैरोपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर व संजीव (34) निवासी मड़ियाहूं की स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार मजदूरों को हल्की चोट लगी थी इस लिए उनका उपचार स्थानीय स्तर पर ही कराया गया।
Previous articleआजमगढ़ : बधाई गाने पहुंचे किन्नरों से परिजनों की हुई मारपीट
Next articleजौनपुर : बदलापुर में डेंगू संक्रमण बेकाबू, फिर मिले 17 नए मरीज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?