आजमगढ़ : भतीजी की शादी टूटने पर अगुआ को घोंपा कैंची

आजमगढ़ : भतीजी की शादी टूटने पर अगुआ को घोंपा कैंची

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                    भतीजी की शादी टूटने पर मकान मालिक ने शादी की अगुवाई कर रहे दुकानदार पर कैंची से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जीयनपुर कोतवाली के दाऊदपुर गांव निवासी आरिफ (45) पुत्र गुलाम नबी बाग खालिस निवासी मो. फैज के मकान में किराए पर दुकान लेकर दर्जी का काम करता है। मकान मालिक के भतीजी की शादी के लिए आरिफ अगुवा बना है। किसी कारणों से शादी टूट गई। सोमवार को आरिफ दुकान पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान मकान मालिक फैज वहां आ गया। शादी टूटने की बात का लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
इसके बाद फैज ने काउंटर पर रखे कैंची को उठा ली और आरिफ के सीने पर प्रहार कर दिया। हमले में आरिफ लहूलुहान हो गया। इसके बाद फैज मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
Previous articleआजमगढ़ : पुलिसिया दुर्व्यवहार पर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
Next articleआजमगढ़ : बगैर मैच खेले विजयी हुई बालिका वर्ग की टीम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?