आजमगढ़ : मोबाइल लेकर बूथ पर जबरन जा रहे सपाई को पुलिस ने पीटा
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 विधान सभा क्षेत्र सगड़ी के छपरा सुल्तानपुर स्थित जूनियर विद्यालय पर बने पोलिंग बूथ पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब मोबाइल लेकर बूथ में घुसने का प्रयास कर रहे सपा यूथ ब्रिगेड पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव हंसराज को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद वह पुलिस कर्मियों से कहा सुनी करने लगा तो पुलिस टीम ने उसकी मौके पर ही जम कर पिटाई कर दिया। घटना की जानकारी होते ही एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह के अलावा एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंचे। वहीं हंसराज का कहना है कि कुछ लोगों के चढ़ाने पर पुलिस ने उसकी पिटाई किया है।