सुल्तानपुर : हैवानियत ! अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
चार दिन पूर्व अधेड़ ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिवारीजनों को बच्ची तालाब के पास लहूलुहान मिली। बच्ची ने जोंक काटने की बात परिजनों को बताई तो उसका उपचार घर पर ही होता रहा। मंगलवार को तकलीफ बढ़ जाने पर परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला चिकित्सक ने दुष्कर्म की बात बताई। उसके बाद परिजन देर शाम दोस्तपुर थाने पहुंचे और एसपी के सामने पेश होकर पूरी बात बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

















