आजमगढ़ : शाहगंज- फेफना रेल खंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

आजमगढ़ : शाहगंज- फेफना रेल खंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय ने शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव संग शाहगंज- मऊ- इंदारा- फेफना रेल खंड का निरीक्षण किया। रेल खंड की संरक्षा, परिचालन क्षमता में सुधार, दोहरीकरण सह विद्युतीकरण एवं अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जानी। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेल खंड पर स्थित दीदारगंज, सरायमीर, खुरासन रोड, फरिहां, आजमगढ़, सठियांव, समेत अन्य स्टेशनों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों सहित यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित को सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए।
डीआरएम ने उक्त रेल खंड पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के कार्यों तथा विभिन्न स्टेशनों पर निर्माणाधीन यार्ड विस्तार, विस्तृत प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन भवन, गुड्स शेड, यात्री बेंच-छाजन एवं प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों को जारी कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे कि शाहगंज- आजमगढ़- इंदारा- फेफना रेल खंड पर ट्रेनों की क्षमता बढ़ाकर समय पालन में अपेक्षित सुधार लाया जा सके।

# डीआरएम से मिलकर रखी अपनी समस्याएं

रानी की सराय क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को सराय स्टेशन पर डीआरएम से मुलाकात की। स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने समेत आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म ऊंचा करने, टिकट आरक्षित कोटा निर्धारित करने, स्टेशन का सुंदरीकरण कराए जाने, स्टेशन फाटक से चकसेठवल गांव में आने-जाने के लिए रास्ता व रानी की सराय से पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है। अजय कुमार सैनी, शारदा जयसवाल, दशरथ यादव, राधेश्याम यादव, महेंद्र, सुभाष चंद जायसवाल सहित आदि उपस्थित थे।

# ट्रेनों को ठहराने की उठाई मांग

अम्बारी। दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय को क्षेत्रीय लोगों ने स्टेशन पर लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग की। स्टेशन पर डीआरएम ने भवन का निरीक्षण किया। ध्वस्तीकरण के बारे में जानकारी ली। पुराने भवन पर टिकट खिड़की लिखा हुआ बोर्ड लगाने का आदेश दिया। राजेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने ओवरब्रिज सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मो. शाहिद, सुरेंद्र यादव, दीपक यादव, दिनेश यादव, अजय यादव, ज्ञान सिंह यादव आदि लोग रहे।
Previous articleआजमगढ़ : देर रात गायब किशोरी सुबह अचेतावस्था में मिली पोखरे के किनारे
Next articleजौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?