जौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                     बड़ागांव में कचरा बीन रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने बच्चा चोर कहकर बृहस्पतिवार की शाम मारा-पीटा था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव के बाहर झुग्गी झोपड़ी बना कर रह रहे एक परिवार के रविनाथ व दिवानाथ बडगांव में कूड़े से कचरा आदि इकट्ठा कर रहे थे। इस बीच गांव के एक युवक ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बच्चा चोरी के शक में पिटाई कर दी। दोनों युवकों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleआजमगढ़ : शाहगंज- फेफना रेल खंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण
Next articleजितेंद्र नाथ उपाध्याय अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंह बने मंत्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?