आजमगढ़ : सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को बेकाबू पिकअप ने कुचला

आजमगढ़ : सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को बेकाबू पिकअप ने कुचला

# एक की दर्दनाक मौत दो गम्भीर रूप से घायल

अहरौला।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                      थाना क्षेत्र के युधिष्ठिरपट्टी बाजार में शनिवार की रात सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हाल में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों घायलों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युधिष्ठिरपट्टी गांव निवासी रणधीर (48) पुत्र रामकेवल शनिवार की रात आठ बजे अपने रिश्तेदार सोनू (22) निवासी मार्टीनगंज व गांव के ही प्रदीप यादव (21) के साथ बसही बाजार जा रहा था। गांव के बाहर बाजार में पहुंचने पर तीनों बाइक सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अहरौला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं रणधीर की बाइक की उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए सीएचसी अहरौला ले जाया गया। जहां देर रात रणधीर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दोनो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Previous articleजौनपुर : निर्माणाधीन छत के गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत
Next articleलखनऊ : अधिकारियों ने दबा दी होम्योपैथी भर्ती घोटाले की फाईल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?