जौनपुर : निर्माणाधीन छत के गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत
# समय से पहले छत की ढलाई का स्लैब खोलना बना मौत का कारण
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के सरैया गांव में रविवार को छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के सरैया निवासी अमर बहादुर उर्फ मदन गौतम (30) गांव में मजदूरी करता था। इस समय वह अपने चाचा रमेश गौतम के बन रहे मकान में मजदूरी कर रहा था। तीन दिन पहले मकान के छत की ढलाई हुई थी। मदन स्लैब के नीचे लगे बल्ली को हटाने लगा तो छत उसके ऊपर गिर गई। उसके नीचे वह दब गया। उसके सिर में गंभीर चोर्टें आई। जब तक लोग उसे निकाल पाते उसकी मौत ही गई। घटना की सूचना पर जफराबाद थाने के उप निरीक्षक धनंजय राय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

# समय से पहले स्लैब खोलना बना मौत का कारण
सरैयां गांव में रविवार को स्लैब खोलते समय मजदूर की मौत से दो मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। समय से पहले छत का स्लैब खोलने का करण ही हादसा हुआ। आमतौर पर सर्दियों के मौसम में लिंटर को पकने में 20 दिन का समय लगता है परंतु जानकारी के अभाव में उसे समय से पहले खोल दिया। पत्नी सविता व दो मासूम पुत्रों आयुष (5) व पीयूष (3) की हालत रोकर बुरा हाल है। माता रमावती व पिता प्रेम गौतम भी सुधबुध खो बैठे हैं। सविता का क्रंदन सुनकर गांव का हर कोई द्रवित हो जा रहा है। अमर बहादुर की मां रमावती देवी ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद ही अकेले अमर बहादुर लिंटर को खोलने चला गया।

















