सुल्तानपुर : मां-बेटी हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुल्तानपुर : मां-बेटी हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

# पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही और एक बदमाश को लगी गोली

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                लंभुआ में मां-बेटी की हत्या के आरोप में पकड़े गए तीन अभियुक्तों में से एक ने शनिवार रात पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। इससे एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश भी घायल हुआ है।

लंभुआ में स्टेशन रोड निवासी रामसुख मौर्य के घर में घुसकर मंगलवार को बदमाशों ने उनकी पत्नी शकुंतला व बेटी विजय लक्ष्मी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को भदैया पुल के पास तीन संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक उन्होंने मां-बेटी की हत्या की घटना कुबूल की। बदमाशों की पहचान लंभुआ निवासी शाहबाज, अंबेडकरनगर इरफान और शादान के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान इरफान ने आलाकत्ल बरामदगी की बात बताई। इस जानकारी पर पुलिस इरफान को लेकर आलाकत्ल बरामद करने जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक दुर्गापुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक इरफान ने अपने पास छिपा कर रखे गए असलहे से सिपाही शैलेंद्र सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे लगने से शैलेंद्र घायल हो गया। इस बीच अन्य पुलिस कर्मियों ने जवाबी करवाई में गोली चलाई जो बदमाश इरफान के पैर में लगी। मौके पर पहुंचे एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही घायल हुआ है। मां-बेटी की हत्या में इस्तेमाल आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। सीओ सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में इरफान ने रामसुख मौर्य के घर आने-जाने और विवाद पर मां-बेटी की हत्या करने की जानकारी दी।
Previous articleवाराणसी : शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी
Next articleआजमगढ़ : सिंगल यूज प्लास्टिक की जागरूकता के साथ शुरू हुई जब्तीकरण की कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?