आजमगढ़ : स्कार्पियों की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत

आजमगढ़ : स्कार्पियों की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सरैया पुलिया पर मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे कोचिंग पढ़ने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को स्कार्पियो ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिलरियागंज के जलालुद्दीनपट्टी गांव निवासिनी प्रीति यादव (18) पुत्री सितारे यादव मंगलवार को दिन में घर से कोचिंग जाने के लिए निकली। पटवध सरैया में उसने एटीएम से पैसा निकाला और फिर कोचिंग जाने लगी। सरैया पुलिया पर स्कार्पियो ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिलरियागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleआजमगढ़ में धड़ल्ले से जारी है अवैध शराब की बिक्री
Next articleजौनपुर : तीन दिन से लापता बुजुर्ग का रेलवे लाईन पर मिला क्षत- विक्षत शव 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?