जौनपुर : तीन दिन से लापता बुजुर्ग का रेलवे लाईन पर मिला क्षत- विक्षत शव 

जौनपुर : तीन दिन से लापता बुजुर्ग का रेलवे लाईन पर मिला क्षत- विक्षत शव

# फोन पर ही सीमा विवाद पर उलझी रही जीआरपी और सिविल पुलिस

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर गरियाव रेलवे फाटक के समीप सोमवार को दो बजे के आस पास कुछ गाय चराने वालो ने एक वृद्ध की रेलवे पटरी पर क्षत- विक्षत शव देखा तो उन्होंने शोर मचाया जिससे गांव के लोग जुटे तो उस वृद्ध की पहचान मुड़ाव गांव निवासी मंगरू गुप्ता (90) के रुप में हुई। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए जो तीन दिन से लापता वृद्ध की तलाश में थे और उन्होने थाना पंवारा में बुजुर्ग की लापता होने की तहरिर भी दिया था। इस दौरान कुछ लोगो ने जीआरपी जंघई को सूचना देना चाहा तो फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने बिना देर किए वृद्ध के शव को समेट कर घर उठा ले गए‌। और अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ जंघई स्टेशन पर जब पत्रकार जीआरपी इंचार्ज से मामले की जानकारी लेने पहुंचे तो पता चला दो महीने से कोई इंचार्ज ही नहीं है और सीयूजी नंबर भी बंद है। इस संदर्भ में सीओ जीआरपी से सम्पर्क करने पर पता चला कि दो दिन में वहां इंचार्ज की नियुक्ति कर दिया जाएगा। और वृद्ध के मामले को जीआरपी भदोही के इंचार्ज को देखने के लिए दे दिया गया। भदोही के इंचार्ज राजेश सिंह ने मामला सिविल पुलिस का बताते हुए मुंगरा बादशाहपुर इंचार्ज को सूचित किया। मुंगरा पुलिस मामला मीरगंज का बता कर पल्ला झाड़ लिया। वहीं मीरगंज पुलिस मामला मुंगरा पुलिस का बता रही हैं। जबकि गरियाव फाटक मुंगरा बादशाहपुर के क्षेत्र में आता है। इन सभी विवादों के बीच मृतक के परिजन दाह संस्कार करने के लिए शव को लेकर चले गए और अन्तिम संस्कार कर दिया और जीआरपी मुंगरा बादशाहपुर और मीरगंज पुलिस फोन पर ही सीमा विवाद में उलझी रही।
Previous articleआजमगढ़ : स्कार्पियों की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत
Next articleजौनपुर : लक्ष्मण बाग मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित, संतोष गुप्ता बने अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?