आजमगढ़ : स्कूली बस ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

आजमगढ़ : स्कूली बस ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के पास घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को एक निजी स्कूल की बस ने रौंद दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर सेठारी गांव निवासी अर्जुन पासवान की तीन वर्षीया मासूम बच्ची आरोही सोमवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान शहर से सटे लछिरामपुर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय की बस ने उसे रौंद दिया। जिससे आरोही की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला व एसओ बिलरियागंज मय दल बल मौके पर पहुंच गए। परिजनों से तहरीर लेने के बाद मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Previous articleआजमगढ़ : जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक रमाकांत यादव, जज ने भेजा जेल
Next articleजौनपुर : छत से पानी टपकता देख एसडीएम ने तत्काल दिया मरम्मत का निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?